तरबगंज प्रधान के हत्यारोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे में दबोचा, पैर छू कर किया था प्रणाम, फिर झोंक दी थी गोली, जानिए क्यों गोली मारकर प्रधान की कर दी हत्या? | CRIME JUNCTION तरबगंज प्रधान के हत्यारोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे में दबोचा, पैर छू कर किया था प्रणाम, फिर झोंक दी थी गोली, जानिए क्यों गोली मारकर प्रधान की कर दी हत्या?
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज प्रधान के हत्यारोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे में दबोचा, पैर छू कर किया था प्रणाम, फिर झोंक दी थी गोली, जानिए क्यों गोली मारकर प्रधान की कर दी हत्या?


रमेश कुमार मिश्रा 

 गोण्डा: तरबगंज में प्रधान की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उस समय घटना को अंजाम दिया। जब गांव के प्रधान गांव से थोड़ी दूर पर भानपुर चौराहे पर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। 





चुनावी रंजिश को लेकर एक ग्राम प्रधान की गुरुवार को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।  पुलिस ने इस मामले में एक हत्यारोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। लोगों के मुताबिक आरोपी ने पहले गले लगाया।



 

फिर पैर छुआ उसके बाद गाली गुप्ता देते हुए गोली मार दिया। आनन-फानन में प्रधान को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।




 गोंडा जिले के तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत परियांवा के ग्रामप्रधान भूपमणि शुक्ला गाँव के बाहर भानपुर चौराहे पर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि प्रधानी के चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंदी रहे, बैंकटेश्वर दत्त अपने तीन चार साथियों के साथ चौराहे पर पहुंचे। पैर छूने के बाद गोली मार दिया। इस घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 




परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्रधान को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। प्रधान के मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित परिजन कुछ देर तक गिरफ्तारी करने के बाद ही पोस्टमार्टम कराए जाने की जिद पर अड़ गए। 




हालांकि पुलिस के समझाने के बाद परिजन मान गए। मृतक के पिता की तहरीर पर बैंकटेश्वर दत्त पुत्र शान्ति सहित तीन नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 



आरोप है कि बैंकटेश्वर दत्त पुत्र शान्ति ने बेटे पर फायर कर दिया जबकि एक अन्य आसमानी फायर करते हुए। घटना के बाद सभी लोग फरार हो गए।





पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि तरबगंज में ग्राम प्रधान के मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या  में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे