कुलदीप तिवारी
लालगंज, प्रतापगढ़। घर से निकले रिटायर्ड बैंककर्मी का शव तीसरे दिन मिलने से इलाके मे हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेजवाया है।
लीलापुर थाना के डांडी झलिहन निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी राय साहब सिंह 63 तीस मई को सुबह दस बजे घर से निकले। घर वापस न पहुंचने पर मृतक के पुत्र शिव प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने राय साहब की गुमशुदगी का केस दर्ज किया।
गुरूवार को दोपहर गांव के पास दूसरे गंाव से मछली मारकर जा रहे लोगों ने संयोगवश कुएं मे झांका तो शव उतराया मिला। लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकाला गया तो राय साहब सिंह को मृत देख परिजन बिलख पड़े।
मृतक की पत्नी शिवदेवी सिंह का रो रो कर बुरा हाल दिखा। वहीं मृतक अपने पीछे पुत्र शिवप्रताप व शिवपूजन के अलावा बेटी पूजा को भी छोड गया है। हालांकि सभी संतानें विवाहित हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाया है।
मृतक राय साहब सिंह सहकारी बैंक में रायबरेली जिले के सलोन शाखा मे लिपिक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रिटायर्ड होने के बाद वह गांव में परिजनों के साथ रहने लगे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ