वीरशाहपुर में हो रही भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु
कुलदीप तिवारी
लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के वीरशाहपुर में श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमडी।
कथाव्यास आचार्य भार्गव मुनीश महराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के नाम जप मे ही मनुष्य तृष्णा से मुक्त हो जाया करता है। उन्होने कहा कि भगवान का स्मरण निरंतर करते रहने पर जीवन दुखों के भवसागर से भी छुटकारा पाकर सुख की अनुभूति किया करता है।
आचार्य भार्गव मुनीश जी ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा का मर्म मनुष्य को सत्य के आचरण और अधर्म के मार्ग का परित्याग कर नैतिक पथ पर अग्रसर रहने का शाश्वत संदेश है।
कथाव्यास ने भगवान श्रीराधे कृष्ण के लोक अवतार को सृष्टि के लिए सुमंगल का वरदान ठहराया। कथा के दौरान संगीत मण्डली ने सुबह शाम बोलो कृष्णा का मनमोहक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथा के दौरान राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी भी पहुंचे और कथा व्यास भार्गव जी से लोकमंगल का आर्शीर्वाद ग्रहण किया। कथा के संयोजक समाजसेवी सत्य नारायण सिंह व उर्मिला ने व्यासपीठ का विधिविधान से पूजन अर्चन किया।
इस मौके पर सत्येन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, भूपेन्द्र सिंह, प्रेमा सिंह, हरिकेश सिंह, रानी सिंह, सर्वेश सिंह, बडे लाल सिंह, उमा सिंह, पप्पू तिवारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रमुख ददन सिंह आदि रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ