Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गुड मॉर्निंग लखीमपुरखीरी मुहिम से एसपी की हो रही सराहना



कमलेश

खमरिया खीरी:गुडमार्निंग दोस्त... कैसे हो आप, कोई दिक्कत तो नही है? आपको कोई परेशान तो नही कर रहा है। पुलिस आपकी सहायता के लिए तत्पर है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत कोई समय हो तो तुरंत बताना। 



पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की मुहिम 'गुडमार्निंग' लखीमपुर खीरी की ईसानगर क्षेत्र सराहना हो रही है। जिसमें थानाध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल अदा कर रहे है। गुड मॉर्निंग मुहिम को साकार रूप देते हुए उनके द्वारा प्रतिदिन प्रातः टहलने वालों से गुडमार्निंग बोलकर उनका हालचाल लेना चर्चा का विषय बना हुआ है।



 जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक की इस पहल की जमकर सराहना की जा रही है। थाने से अलसुबह बाईपास, पुराना गन्नाा सेंटर, शिवपुर, बीरसिंहपुर व हाइवे पर मार्निंग वाक पर निकलने वाले सीनियर सिटीजन बच्चों व महिलाओं को पुलिस प्रतिदिन गुडमार्निंग बोलती है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की इस पहल से लोगों मे पुलिस के प्रति विश्वास जगने के साथ सेवानिवृत्त लोगों को बैंक से लेनदेन व साइबर क्राइम के बारे मे भी जानकारी दी जाती है। 



साथ ही बच्चों को लड़कियों व महिलाओं को सरकार के जारी किये गये नंबरों को व पुलिस द्वारा की जाने वाली सहायता के बारे में भी बताया जाता है। साथ ही सुबह निकलने पर वाहन व अन्य सुरक्षित तरीकों को बताया जाता है।


 इस पहल से पुलिस व जनता के बीच की दूरियां खत्म हो रही है लोग मित्रवत अपनी समस्याओं को बता रहे है। पुलिस टीम उन समस्या को प्राथमिकता के तौर पर निदान कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे