Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उत्कृष्ट कार्य के लिए मनकापुर चीनी मिल को मिला प्रशस्ति पत्र



पं बागीश तिवारी

गोंडा:चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पेराई सत्र 2021-22 एवं 2022-23 में प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चीनी मिलों, गन्ना विकास समितियों, महिला स्वंय सहायता समूहों एवं गन्ना कृषकों को पुरस्कृत करने हेतु पुरकार वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में किया गया था, जिसकी अध्यक्षता योगी आदित्य नाथ, मुख्यमन्त्री, उ०प्र द्वारा किया गया ।



उक्त पुरस्कार वितरण समारोह में मनकापुर चीनी मिल को पेराई सत्र 2021-22 में प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य हेतु द्वितीय पुरस्कार एवं पेराई सत्र 2022-23 हेतु तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया ।



उक्त पुरस्कार, प्रदेश के गन्ना मन्त्री  लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं  संजय सिंह गंगवार, गन्ना राज्य मन्त्री द्वारा संयुक्त रूप से मनकापुर चीनी मिल के यूनिट हेड  नीरज बंसल को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।


 

इस अवसर पर गन्ना आयुक्त, उ०प्र०  संजय आर. भुसरेड्डी, अपर गन्ना आयुक्त डा० बी.वी. सिंह, श्री.बी. के. शुक्ला, संयुक्त गन्ना आयुक्त  विश्वेश कन्नौजिया, प्रदेश की चीनी मिलों के यूनिट हेड, महिला समुहों की संचालिका एवं तमाम गणमान्य कृषक गण उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे