Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर: भट्ठे के किनारे मिला युवक का शव



दिनेश कुमार 

गोंडा।एक युवक का शव भट्ठे के किनारे पाया गया। शव की पहचान देवेन्द्र निषाद  32 वर्ष के रूप में हुई है।

  


मिली जानकारी के अनुसार मृतक शराब का आदी बताया जाता है। वह मूल निवासी सेझिया टपरा थाना वजीरगंज का था और काफी दिनो से अपने बहन के घर थाना मनकापुर के लिदेहना ग्रंट गांव के बडकी केवटहिया में रहता था। 



गुरूवार की सुबह थाना वजीरगंज के परसहवा भट्ठा के पास उसका शव पडा मिला। घटना की सूचना राहगीरो से फैली तो उसकी पहचान हो पायी। परिजन उसका शव लेकर लिदेहना ग्रंट चले आये। अंतिम संस्कार करने का इंतजाम करने लगे। 



इसी बीच अफवाह फैली की परिजन उसका अंतिम संस्कार न करके पोस्टमार्टम व एफ आई आर दर्ज कराना चाह रहे हैं।


इस सबंन्ध में मनकापुर कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि इस बावत मुझे कोई सूचना नही है। यदि सूचना मिलती है तो विधिक कार्यवाई की जायेगी।



वही घटना से पत्नी गुंजा का रो रो कर बुला हाल है। दोपहर तक अंतिम संस्कार नही हो सका है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे