Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...यज्ञ के आयोजन द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज के प्रांगण मे शिक्षक-शिक्षकाओ व छात्र-छात्राओ को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने एवं नैतिक मूल्यो को जन जन तक पहुँचाने के ध्येय से बुधवार को यज्ञ का आयोजन किया गया।



28 जून को बाबू हरिकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज मे वैदिक ज्ञान के मर्मज्ञ आचार्य अशोक आर्य द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रबंधक डा0 देवेश चन्द्र श्रीवास्तव, डा0 के के राना, सुभाष चंद्र मिश्र, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, रघुनाथ अग्रवाल, शशी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र त्रिपाठी, सौरभ श्रीवास्तव, अफसर हुसैन, अनीता चौहान, उमा पांडेय, वंदना सिंह, मोनिका श्रीवास्तव, मनीष कुमार, आर डी द्विवेदी, डालमणि पाठक, साक्षी पांडेय, संचित राम वर्मा, बृजेश त्रिपाठी आदि लोग सम्मिलित हुए। अपने संबोधन मे अशोक आर्य ने कहा कि हमे अपने अपने घरों मे बच्चो को साथ मे लेकर कुछ समय निकाल कर महापुरुषो, धार्मिक पुस्तको एवं अपनी प्राचीन संस्कृति की अवश्य चर्चा करनी चाहिए। इससे उनके अन्दर एकाग्रता के साथ अच्छा संस्कार पैदा होगा वे वर्तमान समय मे फैली अनेकानेक बुराईयो से बच सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे