Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रावण के दूसरे सोमवार को घुइसरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जलाभिषेक को लेकर तांता लगा रहा। हर हर महादेव बोल बम के जयघोष से समूचा धाम परिसर गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में कांवड़िया श्रद्धालुओं ने भी यहां पहुंचकर बाबा घुइसरनाथ को जलाभिषेक किया। सावन के दूसरे सोमवार को भोर से लेकर देर शाम तक जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों में उत्साह बना रहा। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने विल्व पत्र, माला फूल, रोली चंदन व प्रसाद आदि बाबा घुइसरनाथ को अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जगह जगह लोग भगवान शिव की आराधना मे जुटे नजर आये। जलाभिषेक करने को लेकर मंदिर परिसर से लेकर सई नदी घाट तक महिला पुरूष व बच्चों की कतार लगी रही। ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते श्रद्धालु कतारबद्ध होकर जलाभिषेक के लिए खुद की बारी आने का सहजता से इंतजार करते रहे। श्रद्धालु गर्भगृह में पहुंचकर बाबा घुइसरनाथ के जयघोष के साथ जलाभिषेक करके सुख समृद्धि की कामना करते दिखे। इधर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमडी भीड़ को व्यवस्थित करने में पुलिस फोर्स मशक्कत करती दिखी। दर्शन पूजन के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस विंग मुस्तैदी से कार्य करती दिखीं। एसडीएम लालधर सिंह यादव, तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सीओ रामसूरत सोनकर, सांगीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोज यादव, बाबा धाम चौकी इंचार्ज राजेश कुमार शुक्ल, पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे