Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संघीय ढांचे में मोदी सरकार की अलोकतांत्रिक दखलनदाजी का संसद में कांग्रेस करेगी विरोध:प्रमोद तिवारी



राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता ने कीमतों मे उछाल तथा घरेलू व वैदेशिक क्षेत्र में भाजपा की असफलताओं पर बोला तीखा हमला

कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता, स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ घातक खिलवाड कर रही है। उन्होने कहा कि संवैधानिक मर्यादा को भी ताक पर रखकर भाजपा संघीय ढांचे को भी कमजोर बनाने मे बाज नही आ रही है। राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार देश के विपक्ष शासित राज्यों में भी परोक्ष रूप से सत्ता की चाभी का केन्द्रीयकरण करने में सुप्रीम फैसलों से भी इतर मनमानी पर अमादा है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार राज्यों की स्वायत्ता को लेकर भी घातक दिशा में कदम बढ़ा रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस वह चाहे दिल्ली अथवा किसी भी विपक्ष शासित राज्य में परोक्ष रूप से राज्यपालों के जरिए केन्द्र की दखलनदाजी का संसद में भरपूर विरोध करेगी। श्रावण के दूसरे सोमवार पर बाबा घुइसरनाथ धाम दर्शन पूजन करने पहुंचे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी मीडिया से रूबरू होते हुए केन्द्र पर हमलावर दिखे। उन्होने कहा कि संविधान में केन्द्र तथा राज्य की शक्तियों को समन्वय के साथ सुदृढ़ लोकतंत्र की मजबूत व्यवस्था दी गयी है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा या तो विपक्ष शासित राज्यों में शर्मनाक राजनैतिक हथकण्डों के सहारे संवैधानिक व्यवस्था के विपरीत तोडफोड कर सत्ता को जबरिया हथियाने का आचरण कर रही है। बकौल प्रमोद तिवारी जिन राज्यों मे विपक्ष को सरकार चलाने के लिए स्पष्ट जनादेश है वहां भाजपा दिल्ली से राज्यपालों के जरिए सत्ता मे ऐन केन प्रकारेण अनुचित दखलनदाजी का जबरिया रास्ता तैयार करने के लिए अध्यादेश के भी संवैधानिक प्राविधान का दुरूपयोग करने में जुट गयी है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार में बढ़ती मंहगाई के कारण इस समय रोज कमाने और रोज खाने वाले परिवार तक को पेट पालना मुश्किल हो गया है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद ने कहा कि चौतरफा मंहगाई मे इजाफा सरकार की लगातार गलत आर्थिक नीतियों का खतरनाक दुष्परिणाम देश भुगत रहा है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि बेतहाशा मंहगाई से मध्यम वर्ग परेशान है तो वहीं किसान भी अपनी लागत तक का खेती में वाजिब दाम सरकार की दम तोडती कृषि नीतियों के कारण हासिल नही कर पा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने खरीफ के सीजन में प्रदेश में यूरिया की कालाबाजारी को भी चिन्ताजनक करार दिया है। उन्होनें कहा कि धान की रोपाई के समय यूरिया की मांग बढ़ गयी है। सरकार की नियंत्रण तथा आपूर्ति क्षेत्र में विफलता के कारण किसानों को जरूरत के हिसाब से यूरिया नहीं मिल पा रही है। उन्होनें कहा कि पहले ही सरकार ने किसानों से छल करते हुए पचास किला ग्राम यूरिया की बोरी को पैंतालिस किलोग्राम कर दिया। श्री तिवारी ने कहा कि अब पैंतालिस किलोग्राम यूरिया की बोरी में लगभग पचास रूपये तक की बाजार में किसानों के साथ अधिक मूल्य की वसूली भाजपा का किसान के मुददे पर झूठा राग बेनकाब हो गया है। वहीं राज्य सभा मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सब्जियों तक के दाम में बढोत्तरी पर भाजपा शासित असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा के छोटे व्यापारियों को लेकर विभेदनकारी बयान को गैर जिम्मेदारानापन करार दिया। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर लगातार सरकार हताशा के दौर से गुजर रही है। वहीं उन्होने कहा कि वैदेशिक कूटनीति के क्षेत्र में भी मोदी सरकार की इच्छाशक्ति मंद पड़ी हुई है। श्री तिवारी ने कहा कि सोवियत रूस का चीन तथा पाकिस्तान के लगातार बढ़ रहे दोस्ताना हाथ पर ताजा प्रतिक्रिया राष्ट्रीय सुरक्षा और वैदेशिक पहलू पर मोदी सरकार के आंख बंद रखने का घातक संकेत भी है। उन्होने कहा कि विदेश मंत्री के बैंकॉक दौरे के बावजूद भी भारत-म्यांमार, थाईलैण्ड राजमार्ग को लेकर कोई ठोस नतीजा सामने न आना भी निराशाजनक है। श्री तिवारी ने कहा कि चीन तथा पाकिस्तान की सीमाओं से राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अभी भी गंभीर चिंताजनक हालात बने हुए हैं। इसके बावजूद भी मोदी सरकार चीन के सामने सम्प्रभुता के मुददे पर आज तलक समानान्तर जबाब देने के हालात तक में नही आ सकी। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचकर श्रावण के दूसरे सोमवार को लोकमंगल की प्रार्थना के साथ बाबा का जलाभिषेक किया। रानीगंज कैथौला, रायपुर तियांई, रामगंज, अमावां, लालगंज में भी वह लोगों से मिलकर रामपुर खास के विकास में विधायक आराधना मिश्रा मोना का मजबूती से सहयोग करने पर जोर दिया। इस मौके पर सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, लालगंज प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, केडी मिश्र, पप्पू तिवारी, ददन सिंह, डा. अमिताभ शुक्ल, छोटे लाल सरोज, शेरू खान, आशीष जायसवाल, दयाराम वर्मा, सुधाकर पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, त्रिभु तिवारी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे