Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय स्वैच्छिक समाज सेवा संगठन सेवा भारती की गोष्ठी संपन्न



उमेश तिवारी

जनपद महाराजगंज के नौतनवां कस्बे में आज भारतीय स्वैच्छिक समाज सेवा संगठन, सेवा भारती की गोष्ठी गायत्री मंदिर परिसर में की गयी। साथ ही बता दें कि सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा चालित एक प्रकल्प है। यह मुख्यत: भारत के प्रत्येक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारतीय समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में सामाजिक आर्थिक तथा जनजातीय और स्वदेशी समुदायों पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है। साथ ही शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार सहित धर्म-परिवर्तन से लोगों की रक्षा आदि संस्था के मुख्य उद्देश्यों में शामिल है। नौतनवां में हुए सेवा भारती के गोष्टी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय सेवा प्रमुख रविशंकर ने सेवा कार्यों पर चर्चा किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से माया देवी, केसरी देवी, विंध्यवासिनी देवी, तारकेश्वर पाण्डेय, रामा यादव, आकाश भारती, ई. सुरेश शर्मा, विशाल वर्मा बैजनाथ वर्मा, जिला प्रचारक प्रवीण, त्रिलोकी वर्मा, पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, मदन जायसवाल, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे