मनाया गया बैंक ऑफ बड़ौदा का स्थापना महोत्सव, दी गयी जागरूकता | CRIME JUNCTION मनाया गया बैंक ऑफ बड़ौदा का स्थापना महोत्सव, दी गयी जागरूकता
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनाया गया बैंक ऑफ बड़ौदा का स्थापना महोत्सव, दी गयी जागरूकता



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर की स्थानीय बाजार में गुरूवार को बैंक आफ बड़ौदा के 116वें स्थापना दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गयी। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने बैंक शाखा मुख्यालय से जागरूकता रैली का शुभारम्भ किया। जागरूकता अभियान के तहत बैंक के वार्षिक महोत्सव के तहत ग्राहकों को बैंक की कल्याणकारी आर्थिक योजनाओं की जानकारियां दी गयी। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में हो रही प्रगति में बैंक आफ बड़ौदा का योगदान सराहनीय है। प्रबन्धक आशीष कुमार सिंह ने बैंक की जनकल्याणकारी ग्राहक सेवाओं पर प्रकाश डाला। संयोजन उप शाखा प्रबन्धक अरूण कुमार मिश्र ने किया। रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व व्यापार मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश तिवारी गुड्डू ने भी बैंक की सेवाओं को सराहा। इस मौके पर दीपक आर्या, आदर्श रंजन, छोटे लाल, अनिल तिवारी, संतोष कुमारी, सुमित्रा देवी, दयाशंकर पाण्डेय, इं0 सुनील कुमार पाण्डेय, विद्यावती वर्मा, मंजू सरोज आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे