Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:दुर्घटना में युवक की मौत, कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सांगीपुर थाना के घुइसरनाथ के समीप जलालाबाद, डभियार निवासी बंशीलाल वर्मा का पुत्र सचिन वर्मा (22) बुधवार को बाइक से गड़हा देऊम गया था। वापस लौटते समय रात करीब साढ़े सात बजे घुइसरनाथ पुल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सचिन को गम्भीर चोटें आ गयी। आनन फानन में सचिन को परिजन लालगंज ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाकर उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक का पिता राजमिस्त्री है। मृतक अविवाहित था। वह दो भाईयों में छोटा था। गुरूवार को दोपहर बाद मृतक का शव पीएम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गयी। सांगीपुर एसओ मनोज यादव का कहना है तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे