Type Here to Get Search Results !

Below Post Ad

Bottom Ad

प्रतिभा सिंह सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव व सौम्या पाण्डेय बनाई गयीं सचिव



ए आर उस्मानी 

गोण्डा। जिले के मेहनौन विधानसभा क्षेत्र की तेज़ तर्रार नेत्री श्रीमती प्रतिभा सिंह को समाजवादी पार्टी महिला सभा का राष्ट्रीय महासचिव एवं गौरा विधानसभा क्षेत्र की श्रीमती सौम्या पाण्डेय को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। इन दोनों फायर ब्रांड महिलाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर जिले के सपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

     विदित हो कि श्रीमती प्रतिभा सिंह मेहनौन के पूर्व विधायक बाबू रामपाल सिंह की पुत्रवधू हैं और वे लम्बे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़कर संघर्ष करती आ रही हैं। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह द्वारा उन्हें पूर्व में राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यों के प्रति ईमानदारी, जुझारूपन को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। प्रतिभा सिंह के साथ ही गौरा विधानसभा क्षेत्र की श्रीमती सौम्या पाण्डेय को भी संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। बताते चलें कि प्रतिभा सिंह मेहनौन विधानसभा सीट से टिकट की प्रबल दावेदार रही हैं लेकिन राजनीतिक एवं चुनावी समीकरण के कारण उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। वहीं सौम्या पाण्डेय भी गौरा विधानसभा से 2022 के चुनाव में टिकट मांग रही थीं लेकिन पार्टी नेतृत्व द्वारा संजय विद्यार्थी को प्रत्याशी बनाया गया था। बहरहाल, जिले की दो महिला नेत्रियों को समाजवादी पार्टी महिला सभा में राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत किए जाने पर जिले के सपाइयों में जश्न का माहौल है। इसके साथ ही मेहनौन व गौरा विधानसभा क्षेत्र में नेत्रियों के समर्थकों में भी भारी उत्साह है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप पप्पू यादव, जिला सचिव पूर्व जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र कुमार सिंह बब्बू विशेन, हाजी मोहम्मद ज़की, शाहिद खान, गगन सिंह, अर्जुन यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Mega Grid

5/vgrid/खबरे