Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, कोहराम



राकेश पांडे 

लालगंज, प्रतापगढ़। बाइक की टक्कर से अधेड की दुर्घटना मे मोैत हो गयी। मौत की जानकारी परिजनो को हुई तो कोहराम मच गया। लालगंज केातवाली के पूरे वीरबल निवासी ईश्वरदीन यादव 67 मंगलवार को गांव के बडे लाल प्रजापति 42 के साथ दर्शन करने बाइक से बाबा घुइसरनाथ के लिए निकला। बाइक बडे लाल चला रहा था। रास्ते मे लालगंज सांगीपुर मार्ग पर महिमापुर के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बडे लाल की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ईश्वरदीन व बड़े लाल गंभीर रूप से चुटहिल हो गये। आननफानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेण्टर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने ईश्वरदीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक ईश्वरदीन हाल ही मे एक विद्यालय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में सेवानिवृत्त हुआ था। मौत की जानकारी ईश्वरदीन के घर पहुंची तो रोते बिलखते परिजन ट्रामा सेण्टर पहुंचे। मृतक की पुत्री गुड़िया पिता का शव देख दहाड मारकर रोने लगी। हादसे मे दर्शनार्थी के मौत की जानकारी मिलने पर लालगंज पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। लालगंज पुलिस ने बताया कि दुर्घटना को लेकर तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे