Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वृद्धाश्रम में रह रहे सभी हिंदू मुस्लिम वृद्धजनों ने किया रुद्राभिषेक



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ एलायंस क्लब इंटरनेशनल एंव वृद्धाश्रम महुली के तत्वाधान में आज रुद्राभिषेक एवं शिवपूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आज सुबह से ही वृद्धजन नए वस्त्र पहन कर भगवान भोले नाथ का पूजन व रुद्राभिषेक करने के लिए लालाइत थे। सुबह 11:00 बजे पूजन शुरू हुआ जिसमें सभी वृद्धजनों ने विधि- विधान के साथ रुद्राभिषेक किया।आयोजक रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि यहां रह रहे दादा- दादी को आते जाते मैं देखता था वह बहुत मायूस रहते थे। सभी वृद्धजनों से बात कर अप्रैल में सभी के कल्याण के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया था जिससे सभी के चेहरे खिल उठे थे और मैंने भी समझ लिया था कि यहां रह रहे 75 दादा- दादी के चेहरे पर मुस्कान और उनके कल्याण के लिए प्रयासरत रहूंगा। इस क्रम में आज भी सभी दादा-दादी के लिए रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया था जिससे दादा-दादी का कल्याण हो और विश्व के भी कल्याण के लिए रुद्राभिषेक हुआ। रुद्राभिषेक व शिव पूजन किया गया आज के कार्यक्रम में यहां रह रहे सभी धर्म के वृद्ध दादा-दादी ने रुद्राभिषेक कर अपने कल्याण के साथ ही विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। आगे भी मैं यहां रह रहे दादा- दादी की सेवा करने का पूरा प्रयास करता रहूंगा।प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने कहा कि समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने जब से यहां के माता-पिता के साथ एक बेटे की तरह इन्हे खुशियां दे रहे हैं उससे यहां पर रह रहे वृद्धजनों में काफी उत्साह है। आगे भी आशा करता हूं कि इसी तरह सहयोग देते रहेंगे। इस अवसर पर मानसिंह, शिव बाबू, लालता, जयराम, छेदीलाल, देवानंद, संतोष कुमार, अंबिका प्रसाद, धर्मेंद्र, अमित, अतुल, अक्षय,विवेक कुमार,शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, रामकृपाल मिश्रा, अशोक अग्रवाल आदि सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने रुद्राभिषेक में सहभागिता की।आभार ज्ञापन मानसिंह जी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे