बहराईच: स्वास्थ्य मेले में मरीजों को संक्रामक बीमारियों के प्रति किया गया जागरूक | CRIME JUNCTION बहराईच: स्वास्थ्य मेले में मरीजों को संक्रामक बीमारियों के प्रति किया गया जागरूक
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराईच: स्वास्थ्य मेले में मरीजों को संक्रामक बीमारियों के प्रति किया गया जागरूक



राजकुमार शर्मा

बहराईच:- आज जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आदेशानुसार प्रत्येक रविवार की भांति मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला को आयोजित किया गया। जिसमें दूर दराज से आए मरीजों को चिकित्सकों ने संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक किया। संबंधित चिकित्सकों ने मौसम के परिवर्तन व फैल रही संक्रामक बीमारियों से बचने के उपाय बताया। चिकित्सको ने स्वास्थ्य केंद्रों पर आए मरीजो को जागरूक करते हुए कहा कि अपने घर के आस पास गंदगी न फैलने दे। यदि घर के आस पास कहि पानी का ठहराव हो रहा है। तो उसे साफ सफाई कर पानी का ठहरावों से बच्चे। रात को सोने के समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करे। घर के आस पास घास फूस न रहने दे।  दवा के छिड़काव अवश्य करे। इसी क्रम में आज  रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में भी मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें डाoसुरेश गुप्ता  ने मेले में आए मरीज को इलाज के साथ-साथ वर्तमान समय में क्षेत्र में फैली हुई संक्रामक बीमारी आई फ्लू के बारे में जागरूक किया। सीएचसी अधीक्षक डाoआर एन वर्मा ने बताया कि भारत नेपाल बॉर्डर पर स्वास्थ्य कर्मी विशेष सतर्कता भारत रहे हैं। क्षेत्र में नवाबगंज,बाबागंज,रुपईडीहा केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। डाoडीवी सिंह, डाoविवेक सिंह, हरीराम आर्य,शमीम अहमद, धर्मराज वर्मा, सहित कई कर्मचारियों ने मरीजों को आई फ्लू के बारे में जागरूक किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे