Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीमा हैदर और अंजू के बाद अब दीपिका पर भी प्यार का भूत सवार,अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भागी प्रदेश



उमेश तिवारी 

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के भैमई गांव में दीपिका अपने पति के साथ रहती थी। दोनों की एक  11 साल की बेटी है, जब कि 7 साल का बेटा है। पहले दीपिका का पति डूंगरपुर में नौकरी करता था। बाद में उसकी नौकरी मुंबई में लग गई। दोनों में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था। शायद यही वजह थी कि मुकेश घर छोड़कर दूसरे प्रदेश में नौकरी कर रहा था।

दीपिका इरफान के साथ

अब दीपिका राजस्थान में अपने बच्चों के साथ रह रही थी, जब कि उसका पति मुंबई में। इस दौरान दीपिका की पहचान पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हुई। वो दूसरे मजहब का था। उसका नाम इरफान था। बाद में वो गुजरात शिफ्ट हो गया था।

महिला इलाज के लिए अक्सर गुजरात और उदयपुर जाती रहती थी। 10 जुलाई को भी दीपिका गुजरात इलाज के लिए गई थी लेकिन 13 जुलाई तक वापस नहीं लौटी। वो अपने बच्चों को अपने घर में छोड़कर चली गई थी। घर में मुकेश के रिश्तेदार उसकी देखरेख कर रहे थे। इस दौरान उसके पति को एक काल आई। ये काल दीपिका ने की थी।

परिजनों ने पुलिस में शिकायत की

दीपिका ने अपने पति को व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि 'तुम मुझसे दुखी रहते थे इसलिए मैं तुमसे दूर आ गई हूं। इतना सुनते ही वह परेशान हो गया और वापस डूंगरपुर पहुंच गया। उसने घर की तलाश ली तो उसे कैश और जेवरात गायब मिले। इस संबंध में उसने चितरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।


बुर्का पहने नजर आईं दीपिका

मुकेश का दिमाग उस वक्त सन्न रह गया, जब दीपिका की कुछ तस्वीरें सामने आई। वह एक युवक के साथ बुर्का पहने नजर आ रही है, जबकि दूसरी तस्वीर में वो साड़ी में दिख रही है। दीपिका के कुवैत जाने की बात भी सामने आ रही है। ये भी जानकारी मिली है कि मुकेश को भी अपने पत्नी के प्रेमी के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन उस वक्त उसने इस बारे में ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसी खबरें है कि वो कुवैत भाग गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे