Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नहीं रहे बसपा नेता बॉबी मिश्र, गमजदा लोंगो ने अर्पित की पुष्पांजलि



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के सारीपुर निवासी समाजसेवी एवं बसपा के जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्र बॉबी 40 का सोमवार की सुबह इलाज के दौरान हृदयगति रूकने से निधन हो गया। वह इन दिनों लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। बाबी के निधन की जानकारी क्षेत्र मे लोगों को हुई तो हर तरफ गम का माहौल देखा गया। अधिवक्ताओं, राजनैतिक दलांे के प्रतिनिधियों, पत्रकारों व विभिन्न सामाजिक संगठनो से जुडे लोगों ने बॉबी के आकस्मिक निधन को दुःखद ठहराया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बॉबी के निधन को सामाजिक क्षेत्र में आकस्मिक रिक्तता का दुखद क्षण बताया। प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी दोपहर बाद बॉबी के आवास पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं दोपहर बाद विजय मिश्र बॉबी का शव लखनऊ से घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उनके आवास पर बड़ी संख्या मे शोकाकुल लोगों की आंखे नम हुई दिखी। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम, बसपा नेता अश्विनी राणा, भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख ददन सिंह ने बॉबी मिश्र के सरल व मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए निधन पर गहरा दुख जताया है। वहीं बसपा नेता बुधिराम, प्रेमचन्द्र, अशोक पासी, सपा नेता टीपी यादव, केडी मिश्र, डा. सौरभ मिश्र, डा. पूर्णिमा मिश्रा, दयाशंकर पाण्डेय, देवानंद मिश्र, सुरेश मिश्र मदन, सत्येन्द्र सिंह, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, पप्पू तिवारी, अधिवक्ता विकास मिश्र व शैलेन्द्र मिश्र, संजीव द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह बघेल, प्रधान रामसिंह पटेल, जय कौशल, झुन्ना तिवारी, उदयशंकर दुबे, आशुतोष मिश्र, दिनेश सिंह, रामचंद्र तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, विभवभूषण शुक्ल, राजू पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह, अजय शुक्ल गुडडू, सचीन्द्र शुक्ल, इं. सुनील पाण्डेय, राहुल मिश्र, संजय सिंह, राकेश तिवारी गुडडू, राजकुमार सिंह आदि ने भी दुख जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे