Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर मगन हुए कांग्रेसी, मनाया जश्न



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने को लेकर सोमवार को कांग्रेसीगढ़ रामपुर खास जश्न मे डूबा नजर आया।लोकसभा में राहुल गांधी के पहुंचने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओ का हुजूम कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने को लेकर इसे सत्य की जीत का उत्सव बताया। राज्य सभा मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती का भी संकल्प जताया। खुश कार्यकर्ता कांग्रेसी झण्डे लहराते दिखे। प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जतायी। जश्न के कार्यक्रम का संयोजन चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र ने किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन रामपुर संग्रामगढ़ अध्यक्ष लालजी यादव ने किया। इस मौके पर छोटे लाल सरोज, गीता सिंह, शैलेन्द्र निर्मल, शेष तिवारी, संजय दुबे, सुशील शुक्ला, विकास ओझा, प्रीतेन्द्र ओझा, धीरेन्द्रमणि शुक्ल, राकेश तिवारी गुडडू, हरीश सिंह, कुलदीप तिवारी, अतुल शुक्ल, सोनू मिश्र, अरूण दुबे, अजय यादव, सत्येन्द्र यादव, बसंत लाल प्रजापति, रामसुख प्रजापति, विनय पाण्डेय, राममिलन यादव आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे