Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रीमदभागवत कथा में कन्हैया के जन्मोत्सव पर हुई पुष्पवर्षा, भजन संकीर्तन में रमे श्रद्धालु



बाबा घुइसरनाथ धाम में कथाव्यास साध्वी शिवानी के जन्मोत्सव प्रसंग की महिमा पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में हो रही श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रसंग सुन श्रद्धालु मगन हो उठे दिखे। कथाव्यास साध्वी शिवानी तिवारी जी ने कहा कि भगवान का जन्म मनुष्य के पुण्यफल का अवतार है। उन्होने कहा कि भगवान के प्रति श्रद्धा रखने वाले मनुष्य को किसी भी लोक में भटकाव की पीड़ा नही सहनी पड़ती है। साध्वी शिवानी जी ने भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्म की बेला में सृष्टि में न्याय और धर्म के उत्सव का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथास्थली पर झांकी के दर्शन मे भी श्रद्धालु पुष्पवर्षा में मंत्रमुग्ध हो उठे। महिला श्रद्धालुओं ने कन्हेैया के जन्म की बधाई गीत के साथ नाचते गाते श्रीराधे के जयकारे में व्यासपीठ पर पुष्पवर्षा की। कथा के यजमान अधिवक्ता शिव नारायण शुक्ल व सह संयोजक समाजसेवी पप्पू तिवारी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मंगल पूजन किया। अधिवक्ता दीपेन्द्र तिवारी के संयोजन में आरती में कान्हा के भजन भी जन्मोत्सव को चार चांद लगा गया। इस मौके पर पं. वीरेन्द्रमणि तिवारी, आचार्य दिनेश तिवारी शास्त्री, सोनू दुबे, लालजी तिवारी, रमेश चौबे, विमलेश मिश्र, राधे पाण्डेय, अरूण दुबे, रूपेश पाण्डेय, विपिन शुक्ल आदि रहे। व्यवस्थापक पंकज पाण्डेय के साथ शैलेष मिश्र, सौरभ तिवारी आदि का सक्रिय योगदान दिखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे