Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राहुल गांधी पर फैसले से मगन हुआ रामपुर खास, प्रमोद व मोना समर्थकों में दिखा जश्न का माहौल



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को यहां कांग्रेसियों की बांछें खिल उठीं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की निचली अदालत की सजा पर रोक लगाने की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी गढ़ रामपुर खास में कार्यकर्ता खुशी से लवरेज हो उठे। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के समर्थक कैम्प कार्यालय पर बड़ी संख्या मे जुटे। यहां से मगन कार्यकर्ताओं का हुजूम जश्न मनाते इंदिरा चौक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिया गया फैसला सत्य के संघर्ष की जीत है। कार्यकर्ताओं ने इण्डिया जीत गयी भाजपा हार गयी जैसे नारे भी लगाए। खुशी जताने वालों मे चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अमित सिंह पंकज, उदयशंकर दुबे, रवीन्द्र नाथ तिवारी, सिंटू मिश्र, धीरेन्द्रमणि शुक्ला, महानंद पाण्डेय, संजय दुबे, कल्लू तिवारी, विनय पाण्डेय, जियाउल, एबादुर्रहमान, सत्येन्द्र सिंह, विनय जायसवाल, राजेश कनौजिया, आसिफ रजा, शैलेन्द्र सरोज, राजू सिंह, राजा, हरीश सिंह, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र मिश्र, रामकृपाल गुप्ता, आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे