Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सशस्त्र सीमा बल के जवानों की सूनी कलाईयों में छात्राओं ने बांधी राखी, जवानों के खिले चेहरे



उमेश तिवारी

 महराजगंज :उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी ने भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का महापर्व सशस्त्र सीमा बल के 66वीं वाहिनी दोमुहाना घाट स्थित कैंप कार्यालय में विद्यालय की छात्राओं के साथ धूमधाम से मनाया। सीमा के जवानों को छात्राओं ने राखी बांधकर उनकी हौसला आफजाई की। बता दें की अपने घर से दूर सरहद पर देश की रक्षा के लिए तैनात जवानों को राखी पर्व मनाने की छुट्टी न मिल पाने के कारण जवान अपने घर नहीं जा पाए तो ऐसे में आज जब उनके हाथों में राखी बांधा गया तो वह भावुक हो उठे। बहनों ने उनके कलाइयों में राखी बांधकर बहन का फर्ज अदा किया और उनका मुंह मीठा कराया इसके बाद भाइयों ने भी उपहार देने के साथ ही बहनों के हर विपत्ति में साथ देने का वादा किया।


साथ ही बता दें कि भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन धूमधाम से मना। विद्यालय की छात्राओं में मुख्य रूप से गंगोत्री, वैभवी, सबा खातून, जैनब, खुशी, माया, खुशबू, सुप्रिया, निर्जला, लक्की, रिया, संजना, रोशनी, निशा, रुक्मिणी, श्रेया यादव, मानती, सुमन, अनामिका,साहिबा, अरूबा, सानिया, गुड़िया, ममता, शिवानी, अंजलि,आंचल, आरजू सहित मजीदुन ने जवानों को तिलक लगाया इसके बाद उनकी कलाई पर राखी बांधकर मिष्ठान खिलाया और उनकी लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की इसी क्रम में जवानों ने भी उनकी रक्षा करने का वादा करते हुए उपहार दिया। 



सशस्त्र सीमा बल के 66वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया रक्षाबंधन भाई बहन के संबंधों का प्रतीक एवं महापर्व है भारतीय संस्कृति में बहन अपने भाई की लंबी आयु के लिए और भाई अपने बहन की सुरक्षा का वादा करता है हम लोग विशेष पर्व पर अपने घर नहीं जा पाते हैं इस बात का हमारे बटालियन के जवानों को कोई मलाल नहीं रहेगा क्योंकि आज सभी की कलाई पर रक्षाबंधन है, बहनों ने जो प्यार और सम्मान दिया है उसका जीवन भर ऋणी रहेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी सहायक कमांडेंट महामृत्युंजय पाठक उपनिरीक्षक गोकुल सिंह सहायक उप निरीक्षक आशुतोष सिंह महिमा बस एवं 66 वीं वाहिनी के तमाम जवानों के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवा इकाई के अध्यक्ष मनीष वर्मा एवं कोषाध्यक्ष दुर्गा मद्धेशिया, सीमा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, सेवा भारती महराजगंज के संगठन मंत्री संदीप सिंह, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सुधाकर जायसवाल, मधुबन इंटर कॉलेज से राम सिहासन यादव प्रधानाचार्य, एम.पी प्रजापति, श्रीमती नम्रता वर्मा, सुरेंद्र भारद्वाज, श्रीमती श्वेता सिंह, अंजली वर्मा, नंदिनी वर्मा, मुक्तिनाथ त्रिपाठी, मोहम्मद मुस्तफा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे