ईसानगर:सेवानिवृत होने पर उपनिरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यों को किया गया याद | CRIME JUNCTION ईसानगर:सेवानिवृत होने पर उपनिरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यों को किया गया याद
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ईसानगर:सेवानिवृत होने पर उपनिरीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यों को किया गया याद



कमलेश

खमरिया खीरी:ईसानगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक की सेवानिवृत होने पर थानाध्यक्ष ने थाने में एक कार्यक्रम आयोजित कर उनको भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कार्यक्रम में पहुँचें अन्य उपनिरीक्षकों के साथ पुलिस कर्मियों ने सेवा निवृत उपनिरीक्षक के कुशल नेतृत्व निरन्तर परिश्रम की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ईसानगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक राय साहब सिंह सोमवार को सेवा निवृत हो गए। उनके सेवा निवृत होने के उपलक्ष्य में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने उनके लिए विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया,जिसमें थाने में तैनात समस्त उपनिरीक्षक,हेड कॉन्स्टेबल,सिपाही व महिला सिपाहियों ने उनको फूलमालाओं से लादकर सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान  थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने उपनिरीक्षक को शाल,छाता समेत अन्य वस्तुओं को भेंट कर बताया कि राय साहब सिंह अपने पद पर बने रहकर थाने में सकुशल सभी कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाते रहे। उनके कार्यों को लेकर हमेशा उन्हें याद किया जाता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे