Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलियाकलां:चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जयकारों की गूंज

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद एक दूसरे का मुंह मीठा करतीं यथार्थ सेवा समिति की महिलाएं।


आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।चंद्रयान 3 की चांद पर सफलतापूर्वक हुई लैंडिंग को लेकर पूरा देश ख़ुशी मना रहा है। बड़े हो या बुजुर्ग या फिर बच्चे सभी का सीना गर्व से प्रफुल्लित है। पलिया के समस्त सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का नजारा बच्चों ने देखा और स्कूल परिसर भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठे। इसी क्रम में बिजुवा के गैलेक्सी एकेडमी के बच्चों का उत्साह देखने लायक था। बच्चों ने लैंडिंग के बाद अपने वक्तव्य मीडिया से साझा किया और भारत माता के जयकारे लगाए। उधर पलिया में इंडियन एकेडमी, गुरुकुल एकेडमी व गोल्डन फ्लावर आदि स्कूलों में भी चंद्रयान लैंडिंग को बच्चों ने देखा। इसके साथ ही यथार्थ सेवा समिति की महिलाओं ने सफल लैंडिंग होने के बाद एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे