Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने नौतनवां में विभिन्न सड़कों का किया शिलान्यास और लोकार्पण

 


उमेश तिवारी

महराजगंज जनपद के नौतनवां ब्लाक के सभागार में आज केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और विधायक ऋषि त्रिपाठी का आगमन हुआ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों ने दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने विधायक ऋषि त्रिपाठी की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। समारोह के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनसमस्याओं को भी सुना। इसी क्रम में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास के विभिन्न योजनाओं को गिनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया, वरिष्ठ भाजपा नेता लाल चंद चौधरी, समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल, सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार, भाजपा नेता प्रदीप सिंह,अजय अग्रहरि,समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, समाजसेवी,व्यापारी और क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे