Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सामाजिक सेवा संघ ने अस्पताल में बांटा निशुल्क भोजन



सुहेल आलम 

सुल्तानपुर 14 सितम्बर 2023:राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के सदस्यों में हर गुरुवार की शाम जरुरतमंदों की सेवा- भाव का गजब का उत्साह दिखाई पड़ता है । स्वशाषी राज्य मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक के सामने निशुल्क भोजन मरीज और तीमारदारों उपलब्ध कराया।

स्वाशाषी राज्य मेडिकल कॉलेज में साप्ताहिक निशुल्क रसोईया का संचालन राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ  के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में 9 माह से संचालित हो रहा है परिस्थितियों चाहे जो हो संस्था के सदस्य अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।

 गुरुवार की शाम  सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज आजाद सेवा समिति अध्यक्ष अशोक सिंह ने भोजन वितरण का शुभारंभ किया ।उन्होंने कहा भूखे को मुफ़्त खाना उपलब्ध कराना जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीजो को खून उपलब्ध कराने पर  राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ  की प्रसंशा और सराहना किया।निःशुल्क भोजन वितरण और रक्तदान के क्षेत्र में सगठन सराहनीय एव पुनीत कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं में सेवा- भाव को लेकर गजब का उत्साह रहा। लगभग चार सौ लोगों को निशुल्क रसोईया से रोटी , चावल, सब्जी,दाल थाली में भोजन परोसकर जरूरत मंदों को वितरित किया। संस्था के अच्छे कार्यो की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। 

 संघ के मार्गदर्शक निज़ाम खान ने  कहा कि सीधे जरुतमन्दों को निःशुल्क भोजन  परोसकर आत्मसन्तुष्टि प्राप्त होती है।दानी सज्जनों  प्रकट किया जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रदीप श्रीवास्तव, रिजवान  खान , सुहेल सिद्दीकी, मोहम्मद मुजतबा अंसारी, डॉक्टर शादाब खान, सिकंदर वर्मा, जितेंद्र मौर्य, विनय पांडेय, रमन तिवारी, राशिद खान,राशिद वर्दी टेलर्स,इस्लाम खान पप्पू, माता प्रसाद ,बैजनाथ प्रजापति ,अता हुसैन, मुहम्मद सरफराज मेराज अहमद आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे