Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिंदी राष्ट्र की आधारशिला है:कृष्ण अवतार भाटी




आनंद गुप्ता
 

पलियाकलां(खीरी)जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में हिंदी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि हिंदी राष्ट्र कीआधारशिला है।हिंदी देश के बौद्धिक विकास को सशक्त बनाती है।हिन्दी ने देश की आजादी के आंदोलन को नवीन गति प्रदान की थी।हिंदी संवाद व रिश्तों की जननी है।आजादी के 75 वर्ष बाद भी अपनी मातृ भाषा अपने अस्तित्व को लेकर संघर्ष कर रही है।आज हर विकसित देश अपनी अधिकृत राष्ट्र भाषा में अपना साफ्टवेयर बना चुका है।हमे भी इस बाबत सार्थक प्रयास करने चाहिए।विद्यालय की नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने कहा कि हिंदी आज भी अपने देश में वो स्थान नहीं प्राप्त कर पायी है, जिसकी वह हकदार है।आज भी नेटवर्क पर हिंदी के लिये विकल्प 2 ही बोला जाता है।आज भी कुछ जगह वाहनों पर हिंदी में नम्बर लिखे होने पर आपत्ति है।अंग्रेजी बोलना व लिखना आज भी प्रतिष्ठा बनी हुई है।आज भी नवजात शिशु  आपात परिस्थितियों में माँ ही पुकारता है, मोम कभी नहीं बुलाता है।भारतेंदु हरिश्चंद्र भारत में हिंदी के अग्रदूत कहे जाते हैं।हिंदी को उन्नत बनाने में उनका अहम योगदान है।इस अवसर पर छात्राओं ने स्वरचित काव्य पाठ भी किया।सविता देवी,माया वर्मा, अर्चना शुक्ला सहित विद्यालय की तमाम छात्राओं की सार्थक उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी शिक्षिका रचना मिश्रा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे