Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नई नवेली दुल्हन ने एक ही झटके में पति समेत सबको भेजवा दिया अस्पताल….पूरा मामला जानकर होगी हैरानी



यूपी के कासगंज जनपद में एक नई नवेली दुल्हन ने ऐसा गुल खिलाया की दूल्हा के बहन बहनोई भांजा भांजी अस्पताल पहुंच गए। दुल्हन के बाद के कारनामे को जानकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार एटा के पटियाली थाना क्षेत्र के टपरी गांव निवासी मनजीत पुत्र दरबारी लाल का विवाह 11 सितंबर को हुआ था। विवाह के बाद मनजीत अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर पहली बार अपने बहन के घर गंगागढ़ पहुंचा था। बहन ने भी पहली बार अपने घर अपने भौजाई को देख जोरदार स्वागत किया। मेहमान नवाजी के उपरांत शाम को भोजन के लिए बेहतरीन व्यवस्था के लिए तमाम प्रकार के व्यंजनों को बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। ऐसे में नई नवेली दुल्हन भी कहां बैठने वाली थी वह भी अपने ननद के मदद में जुट गई। भोजन बनाने में हाथ बटाने लगी। भोजन जब बनकर तैयार हो गया तो भोजन करने का जब समय आया, तब सभी एक साथ भोजन करने के लिए बैठे । लेकिन नई नवेली दुल्हन ने कहा कि भोजन मैं परोसूंगी। यहां दुल्हन अपने साजिश में कामयाब हो गई।

क्या किया साजिश

दुल्हन ने खाना परोसने से पहले उसमें बेहोशी की दवा मिला दी थी। भोजन करते ही नई नवेली दुल्हन का पति मनजीत के साथ उसकी बहन पुष्पा, भांजी अनु, रेनू, लक्ष्मी और भांजा यश बेहोश हो गए। इसी मौके का फायदा उठाकर नई नवेली दुल्हन घर में रखे नगदी और जेवर समेट कर भाग गई। 

सन्नाटे की दस्तक 

जिसके घर मेहमान आए हो उसके घर सन्नाटा छा जाए तो पड़ोसी सकते में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ यहां भी देखने को मिला। काफी देर तक घर में जब कोई हलचल ना हुई तो पड़ोसियों ने घर में ताक झांक की। देखा तो सब बेहोश पड़े थे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां से उन्हें जिला मुख्यालय रिफर कर दिया गया। सोमवार शाम पीड़ित परिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन घर पहुंचने के बाद उनकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी तब उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।



 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे