Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह में निलय को मिलेगा बाल कथा भूषण श्री सम्मान 2023

 


वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: 9वें अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मान समारोह 2023 में राजकीय हाई स्कूल सराय आनादेव के विज्ञान शिक्षक एवं साहित्यकार अनिल कुमार निलय को बाल कथा भूषण श्री सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।सम्मान समारोह का आयोजन के०बी० हिंदी सेवा न्यास द्वारा 19 नवम्बर 2023 को आर०के०इंटरनेशनल स्कूल बदाऊँ उत्तर प्रदेश में किया जायेगा।सम्मान की सूचना न्यास के अध्यक्ष डाॅ० सतीश चंद्र शर्मा सुधांशु ने दी।

अनिल कुमार निलय के तीन बाल कहानी संग्रह लाॅकडाउन पाॅजिटिव, स्टूडेंटनामा एवं साइंस वाइंस प्रकाशित हो चुके हैं।लाॅकडाउन पाॅजिटिव एवं स्टूडेंटनामा को हिन्दुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा युवा लेखन सम्मान राज्य पुरस्कार 2020 व 2021 तथा साइंस-वाइंस को विज्ञान परिषद् प्रयाग द्वारा श्री तुरशन पाल पाठक विज्ञान पुरस्कार 2023 प्राप्त हो चुका है।सम्मान हेतु चयनित किये जाने पर सरदार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ० दयाराम मौर्य रत्न,वरिष्ठ समाजसेवी रोशनलाल ऊमर वैश्य,आनंद मोहन ओझा,राजीव आर्य,प्रेम त्रिपाठी प्रेम, कुंजबिहारी काका,श्रीनाथ मौर्य सरस,राधेश्याम दीवाना, अमरनाथ गुप्ता बेजोड़ आदि ने निलय को बधाई दी।समस्त विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर अपार हर्ष व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे