Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज:पति ने पत्नी की पत्थर के लोढ़े से कूंच कर की निर्मम हत्या, जानिए पति ने क्यों उठाया यह खौफनाक कदम, गिरफ्तार



डॉ ओपी भारती 

गोंडा: पत्नी की चाकू व लोढ़ा से कूच कर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के ऊँट घाट जंगल के पुल के पास से हुई है। गिरफ्तार आरोपी की तलाश में वजीरगंज पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया था।

घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवी नगर केवटहिया की है, जहाँ के निवासी तिलकराम ने अपनी पत्नी सुशीला (40) की 20/21 सितंबर बुधवार की रात लगभग 11 बजे सोते समय सिर में चाक़ू मार कर व सिल बट्टे के लोढ़े से कूच कर हत्या कर दी थी। घटना की रिपोर्ट थाना स्थानीय में मृतका के पुत्र मनीष कुमार ने हत्या व महिला प्रताड़ना की धाराओं में वृहस्पतिवार को दर्ज कराई थी। मनीष इस घटना का चश्मदीद गवाह भी है। उसके अनुसार घटना की रात वह अपनी माँ के पास ही सोया हुआ था। माँ की चीख पुकार सुनकर जब वह जगा तो देखा कि उसके पिता उसकी माँ पर हमला कर रहे थे। हत्या के दिन से ही पुलिस आरोपी की टोह में लगी थी। अंततः शुक्रवार की सुबह उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हो गई।

इस मामले को लेकर वजीरगंज पुलिस को पुलिस अधीक्षक अकिंत मित्तल ने अतिशीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने अपनी टीम और सर्विलांस को सक्रिय कर दिया था। थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में एसएसआई डी. के गौतम, एसआई बीरबल सहित 9 सदस्यीय पुलिस बल ने शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे थाना क्षेत्र के ऊँटघाट पुल के पास से वांछित आरोपी तिलकराम को गिरफ्तार करने में सफलता किया। घटना स्थल से पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर सन्देह था।जिस कारण होने वाली पारिवारिक कलह के चलते उसने अपनी पत्नी की हत्या कर ठिकाने लगा दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे