Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शायद ही शादी में किसी को मिला हो इतना बड़ा धोखा, ससुराल से विदा होकर आई लड़की ने जब परिजनों को सुनाई दस्ता, तो खिसक गई पैरो तले जमी, पूरा मामला जानकर रह जायेंगे दंग



अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर: एक विवाहित युवक ने इंजीनियर बनकर शादी रचाई। शादी के बाद जब विदाई होकर लड़की घर पहुंची तो वह दंग रह गई। शायद रिश्ते में किसी को इतना बड़ा धोखा पहली बार मिला होगा। जिसने इंजीनियर बनकर शादी किया। वह प्राइवेट सुरक्षा गार्ड निकला। इतना ही नहीं उसकी शादी पहले हो चुकी थी। एक बेटा और पहली पत्नी घर पर मौजूद रही। जब लड़की ससुराल से आई और अपने माता-पिता को पूरी दास्तान बताया तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगा कर मुकदमा दर्ज कराया है।

गोंडा के इटियाथोक में हुई थी शादी

जनपद बलरामपुर के रेहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके ग्रेजुएट लड़की की शादी गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र के मोहनापुर चहलवा गांव निवासी बुद्धि सागर यादव के लड़के कृष्ण कुमार यादव से शादी हुई थी। आरोप है कि पीड़ित के घर विपक्षी बुद्धि सागर यादव पुत्र तिनई यादव आए और कहा कि उनका बेटा सिविल इंजीनियर है। तब पीड़ित ने अपने लड़की के शादी का सिलसिला चलाया।

सबने मिलकर दिया धोखा

 पीड़ित जब विपक्षी के घर गया तो विपक्षी व विपक्षी का लड़का , विपक्षी की पत्नी व विपक्षी के दूसरे पुत्र ने बताया कि कृष्ण कुमार यादव सिविल इंजीनियर है और लखनऊ में पोस्ट हैं ।पीड़ित ने उनकी बातों पर विश्वास करके शादी की बातचीत किया और आने जाने का सिलसिला चलता रहा।

सिविल इंजीनियर के नाम तगड़ा दहेज

विपाहियो ने कहा कि लड़का सिविल इंजीनियर है। पाँच लाख रुपये शादी में दहेज लूंगा। पीड़ित पाँच लाख रूपये दहेज देने को तैयार हो गया और लड़की की शादी कृष्ण कुमार यादव के साथ बीते वर्ष दो मई को तय कर दिया। शादी से पहले तिलक में विपक्षियों ने पाँच लाख रुपये नकद 25000 रुपये का कपड़ा तथा अन्य सामान मिलाकर पाँच लाख पचास हजार रुपये का दे दिया । शादी में सारा घरेलू सामान फ्रिज, कूलर, टी वी, सोने की अंगूठी, चैन, रोलेक्स घड़ी आदि लगभग तीन लाख रुपये का सामान देकर विदा किया इस दौरान पीड़ित ने तीन लाख रूपये खिलाने-पिलाने व टेन्ट आदि में खर्च किया और लड़की को विदा हुई।

सुनियोजित धोखा

 लड़की जब विदा होकर गयी तो कृष्ण कुमार ड्यूटी का बहाना बनाकर लखनऊ चला गया। लड़की तीन-चार बार ससुराल आई गयी किन्तु पति अक्सर लखनऊ ही रहता और शनिवार को आता तब पत्नी से बात भी नहीं करता।  लड़की ने कारण का पता लगाया तो पता चला कि कृष्ण कुमार ने पहले से ही विवाहिता है। वर्ष 2017 के 6 मई को लखनऊ के देवराजी बिहार कालूनी सराय शेख चिनहट निवासी के पुत्री से उसका विवाह हो चुका है। दोनो से एक पुत्र भी है। 

पैरो तले खिसकी जमीन

पीड़ित की पुत्री ने पता लगाया तब ज्ञात हुआ कि उसका पति सिविल इंजीनियर नहीं है बल्कि प्राइवेट गार्ड की नौकरी करता है। जब यह जानकारी हुई तो लड़की के  परिवार वालों के पैरो तले जमी खिसक गई। 

धोखे से रचाई शादी 

पीड़ित पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि धोखा देकर  सिविल इंजीनियर बताकर व पहली शादी छिपाकर लड़की से दूसरी शादी करके दहेज व तिलक आदि के नाम पर ग्यारह लाख रूपये ले लिया।

मुकदमा दर्ज 

पीड़ित पिता के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने रेहरा बाजार पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। मामले में पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे