Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

15000 के इनामिया समेत पांच को पुलिस ने किया गिरफ़्तार,विधिक कार्रवाई के बाद भेजा न्यायालय



कमलेश

खमरिया खीरी:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे आपरेशन ऑल आउट के तहत सीओ धौरहरा की देखरेख में चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को खमरिया व ईसानगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित 15000 के इमानिया अपराधी समेत पांच वांछित वारंटियों को 900 ग्राम गांजा व चाकूओं के साथ पकड़कर विधिक कार्रवाई की है। जिसको देख क्षेत्र के अन्य अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है।

पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आल आउट के अंतर्गत शनिवार को सीओ पीपी सिंह की देखरेख में थानाध्यक्ष अजय राय ने टॉप टेन अपराधी व 15000 के इनामिया कौशल पुत्र विद्या प्रसाद लोधी निवासी कोठारपुरवा समर्दा हरी को बेहटा चौराहे से गिरफ़्तार कर लिया इसके साथ ही इकबाल पुत्र रहीश निवासी चिकवनपुरवा,इरफान पुत्र अलीशेर निवासी ईशवारा को चाकूओ के साथ एवं वारंटी प्यारे लाल पुत्र शत्रोहन निवासी खमरिया को पकड़कर विधिक कार्रवाई के बाद सम्बन्धित न्यायायल भेज दिया। वही दूसरी ओर ईसानगर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में चले अभियान में वारंटी बाबूराम पुत्र बुधई निवासी टापरा बेलागढ़ी थाना ईसानगर को 900 ग्राम गांजे के साथ पचासा गांव के चौराहे से गिरफ़्तार कर विधिक कार्रवाई की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बाबूराम की तलाश काफी दिनों से की जा रही थी। इस पर करीब आधा दर्जन मुकदमें पहले से ही दर्ज है। वही थानाध्यक्ष अजय राय ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के वांछित कौशल पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने 15000 का इनाम भी घोषित किया था जिसे आज बेहटा चौराहे से पकड़ लिया गया है। इस पर ईसानगर व खमरिया थाने में आधा दर्जन मुकदमें संगीन धाराओं में पहले से ही दर्ज है। इस दौरान उपनिरीक्षक कृष्ण चंद्र तिवारी,सुनील बाबू अवस्थी,नागेन्द्र कुमार पाण्डेय व उपनिरीक्षक राहुल सिंघल ने सभी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे