Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज कस्बे में निकाली गयी महिला सुरक्षा जागरूकता रैली



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान-चार का शनिवार को यहां शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत कमला नेहरू बालिका विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ एसडीएम लालधर यादव, सीओ रामसूरत सोनकर, कोतवाल अवन दीक्षित, ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में कोतवाली के महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हुई। एसडीएम ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान-चार के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। वहीं सीओ ने कहा कि रैली के तहत महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा स्वावलंबन व सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।



महिला सशक्तीकरण पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

 महिला सशक्तीकरण को लेकर प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे तिलकराम के छात्र छात्राओं के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता निकाली गयी। रैली में शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ स्कूल के बच्चे शामिल हुए। रैली का संयोजन प्रधानाध्यापिका गीता शुक्ला ने किया। इस मौके पर गिरिजानंद कनौजिया, रामकिशन, दिनेश शर्मा, सुमन देवी, माधुरी सिंह, सुनील कुमार सरोज, विष्णु कुमार सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी, श्रीमती वर्मा, मनोज यादव, विवेक यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर में भी जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें संजीव त्रिपाठी, राजीव दुबे, चंद्रभान मौर्य, अश्विनी शुक्ल, श्याम तिवारी, सुजाता जायसवाल, दीक्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे