Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:घर में घुसकर लाखों के जेवरात ले उड़े चोर, अज्ञात पर केस दर्ज



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के छतऊ का पुरवा ढ़िगौसी गांव में एक घर से अज्ञात चोर लाखों के जेवरात उड़ा ले गये। घटना को लेकर लक्ष्मीकांत पाण्डेय पुत्र स्व. सिद्धनाथ पाण्डेय ने अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के छतऊ का पुरवा ढ़िगौसी निवासी लक्ष्मीकांत पाण्डेय के तीन बेटे हैं। दो बेटे परिवार के साथ बाहर रहते हैं। पीड़ित लक्ष्मीकांत ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की रात वह उनकी पत्नी और एक पुत्र घर में सो रहे थे। अज्ञात चोर घर में घुस आये और पांच कमरों का ताला तोड डाला। चोर कमरों में रखे इनकी बहुओं के सोने चांदी के लाखों के जेवरात चुरा ले गये। शनिवार की सुबह सोकर उठने पर घर में बिखरा सामान देख लोग आवाक रह गये। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन किया। लेेकिन चोरों का कोई सुराग नही लगा सकी। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित का कहना है कि मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का राजफाश किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे