Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई का हुआ पुनर्गठन,उमंग सिंह अध्यक्ष व अजय तिवारी बने नगर मंत्री



 ओपी तिवारी

गोंडा :  परसपुर नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नई इकाई का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष व मंत्री सहित अन्य दायित्वों का निर्वाचन हुआ ।नगर इकाई की पुनर्गठन की शुरुआत तहसील संयोजक मुकेश सोनी  ,चुनाव अधिकारी प्रोफेसर एसपी सिंह व जिला संयोजक मृदुल सिंह ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप  प्रज्वलित कर प्रारंभ की।चुनाव अधिकारी प्रोफेसर एसपी सिंह ने उमंग सिंह को नगर अध्यक्ष व अजय तिवारी को नगर मंत्री घोषित किया, इस मौके पर उमंग सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर गुणवत्ता के साथ शैक्षणिक वातावरण बनाना ही नगर का मुख्य उद्देश्य है ।नगर मंत्री अजय तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एकमात्र ऐसा संगठन है जो छात्र-छात्राओं का नेतृत्व प्रदान करने में व उनकी समस्याओं के निदान में सहायक  होता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे