Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव



बीपी त्रिपाठी 

गोण्डा।महिला कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डा. सुनील पासवान ने कहा कि लैंगिक असमानता दूर करने के लिए कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है। संरक्षण अधिकारी चन्द्र मोहन वर्मा ने कहा कि बेटा बेटी में असमानता नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें समान भाव से शिक्षा व प्यार देना चाहिए एवं समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करना है। प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी ज्योत्सना सिंह इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत में निरंतर घट रही महिलाओं की जनसंख्या के अनुपात को संतुलित करने के साथ-साथ उनके हक एवं अधिकारों की पूर्ति करना भी है। भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं को प्रदत्त अधिकार जैसे शिक्षा का अधिकार, समान सेवा का अधिकार तथा सम्मान के साथ जीने के अधिकार को सुनिश्चित करता है। जिला समन्वयक राजकुमार आर्य ने कहा कि जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार द्वारा संचालित है, जिससे बेटियों व महिलाओं के उत्थान हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटियाथोक में जन्म लेने वाली बच्चियों को हिमालय बेबी किट एवं कपड़े वितरित की गई एवं उनकी माताओं को बधाई दी गई। 

        इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पंकज राव, अभिषेक वर्मा, गुंजन सिंह, दिनेश कुमार, एसपी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे