Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बैठक में पांच विवादों का निस्तारण



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 8 अक्टूबर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में पारिवारिक विवाद पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई, जिसमें 05 पत्रावलियों का सफल निस्तारण संभव हुआ । परामर्शन में देवतादीन दूबे, वन्दना मिश्रा, अरुण कुमार यादव, तनवीर जहाँ, महिला थाना प्रभारी विनीता चतुर्वेदी व महिला कांसटेबल ज्योति, का सराहनीय योगदान रहा। बैठक में काउंसलरों के प्रयास से जिन पत्रावलियों का आपसे सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया उनमें मनीषा बनाम अरविन्द थाना रेहरा बाजार, मुनीर आलम बनाम परवीना बानो थाना को0 उतरौला, बिन्दु देवी बनाम मंजीत थाना रेहरा बाजार, सूफियान खान बनाम हसीना थाना रेहराबाजार तथा कान्ती देवी बनाम प्रेम कुमार थाना कोतवाली उतरौला बलरामपुर शामिल है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे