Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हाथ में रिवाल्वर लेकर युवक का फोटो सोशल मीडिया में वायरल



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर हाथ में रिवाल्वर लिए युवक का फोटो वायरल होने से पुलिस महक में हर काम मच गया। फोटो पुलिस के हाथ लगते ही युवक के तलाश में जुट गई लेकिन युवक पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

बता दें कि रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा फोटो वायरल हो गया जिसमें युवक अपने हाथ में एक रिवाल्वर लिए हुए हैं। वायरल फोटो पुलिस के हाथ लगते ही महक में में हड़कंप मच गया। सफलता न मिलने के कारण जिम्मेदार वायरल फोटो के बाबत इनकार कर रहे हैं लेकिन सूत्र बताते हैं की वायरल फोटो को लेकर महक में खलबली मची हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हाथ में रिवाल्वर लिए युवक की वायरल फोटो लालगंज कोतवाली अंतर्गत रानीगंज कैथौला चौकी क्षेत्र के रोहाणा इलाके की है। युवक के वायरल फोटो का क्राइम जंक्शन पुष्टि नहीं करता है। युवक के इस वायरल फोटो को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाएं भी देखी सुनी जा रही है। फिरहाल मामले में कोतवाल अवन कुमार दीक्षित का कहना है कि वायरल फोटो की बात संज्ञान में नहीं है। इसका पता लगाकर आरोपी को गिरफ्तार करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे