Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...शैक्षिक भ्रमण में एकत्रित किए दुर्लभ प्रजापत के पौधे



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के एमएलके पीजी० कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय के निर्देशन तथा डॉ मोहम्मद अकमल की अगुवाई में किया गया। जिसमें छात्रों ने पांच दिवसीय शैक्षिक पर्यटन व दुर्लभ वनस्पतियों के अध्ययन के लिए दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) का दौरा किया ।


इस दौरान छात्रों ने दुर्लभ वनस्पतियों का एक-एक नमूना भी एकत्र किया जिसमें लाइकोपोडियम, सिलाजीनेला, जिंगो बाईलोबा, इक्विटीसिस्टम, लुनुलेरिया, प्लाजियोकाज्मा तथा डिप्लॉटरीडियम प्रमुख है। छात्रों ने लायङ बोटैनिकल गार्डन का भी भ्रमण कर विभिन्न वनस्पतियों के बारे में जानकारी हासिल की तथा एक अत्यंत दुर्लभ पौधा जिंगो बाईलोबा जिसको जीवित जीवाश्म भी कहा जाता है महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिए तथा महाविद्यालय प्रांगण में लगाने के लिए प्राप्त किया । इस पौधे का उपयोग होम्योपैथी तथा आयुर्वेद में दवा के रूप में किया जाता है । एकत्रित किए गए पौधों के नमूनों को डॉ मोहम्मद अकमल ने विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन को सौंप दिया । विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा कि निश्चित रूप से यह नमूने छात्राओं की प्रयोगिक कक्षाओं में पौधों के अध्ययन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है । इस अवसर पर विभाग में मौजूद अन्य शिक्षकों जिनमें अजय कुमार, विपिन कुमार, सौम्या शुक्ला व राशि सिंह से भी यह जानकारी साझा की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे