Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में युवक की पिटाई के वायरल वीडियो का प्रकरण, युवक लापता: युवक के भाई ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्यों की गई युवक की पिटाई



गोंडा: दबंग ने युवक को मारपीट कर धराशाई कर दिया जिसके बाद से युवक लापता है। मामले में युवक के भाई ने मनकापुर पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है। वही युवक के पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।



मनकापुर कस्बे के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी शिवा गुप्ता पुत्र रामप्रसाद गुप्ता ने मनकापुर पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसके भाई आशीष गुप्ता जो एक विक्षिप्त है, को कस्बे के कपड़ा व्यवसाई राकेश अरोड़ा के पुत्र अंकित अरोड़ा और उनका साथी विक्की पटवा ने मोटरसाइकिल पर बैठकर मनकापुर कोर्ट के पीछे वाले सड़क पर ले जाकर डंडों से पीटा, कल से वह लापता है। आरोप है कि मनकापुर कस्बे के चौक बाजार मोहल्ला भगत सिंह नगर स्थित कपड़े के व्यवसायी राकेश अरोड़ा पुत्र परमानंद 30 -35 वर्षों से किरायेदार बन कर कब्जा जमा कर अपना व्यवसाय कर रहे है।

बताया जाता है उक्त मकान की कीमत करोड़ों में है, जिसके बाबत शिकायतकर्ता ने जिले के उच्च अधिकारियों से पूर्व में कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। 

पढ़े👉 वायरल वीडियो का मामला

वही अर्ध विक्षिप्त युवक अपने स्वभाव से गाली देने का आदती है। मकान के कब्जे को लेकर अक्सर गाली दिया करता था, इसी लिए कब्जेदार के पुत्र ने उसे निर्ममता पूर्वक डंडे से पीटा।

बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर 15 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ इसके बाद पुलिस महक में में हड़कंप मच गया। मामला पुलिस तक पहुंचाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी को मामूली धाराओं में गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी मनकापुर पुलिस के पहुंच से दूर है।

वही शिकायती पत्र के बाबत प्रभारी कोतवाल प्रबोध कुमार ने दूरभाष पर बताया कि तहरीर मिली है। मकान कब्जेदारी का विवाद है, पिटाई के घटना के बाबत एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वही युवक के लापता होने के जवाब में कहा कि शिकायतकर्ता से उक्त प्रकरण में मुकदमा दर्ज करने के लिए पूछा गया तब उसने कहा कि दो-तीन दिन भाई को खोज ले, इसके बाद मुकदमा दर्ज कीजिएगा क्योंकि विक्षिप्त होने के कारण वह वैसे भी अक्सर दो-तीन दिनों के लिए गायब हो जाता था।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे