Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज में अनियंत्रित बाइक की ठोकर से बुजुर्ग गंभीर



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोण्डा) ।थाना क्षेत्र के लौव्वावीरपुर गांव में एक साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से आ रहे अनियंत्रित बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग के भाई ने थाने पर तहरीर दी है।थाने पर दी गई तहरीर में शिवनाथ पुत्र श्री भूखन निवासी लौव्वाबीरपुर (बढ़ई पुरवा) ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 09:10 बजे उनके बड़े भाई बैजनाथ उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र श्री भूखन साइकिल से जा रहे थे कि मंहगुपुर मोड़ से लगभग 100 मीटर तरबगंज रोड पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नवाबगंज सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। नियमानुसार कारवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे