Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज में ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, रिफर



 पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज गोंडा ।नवाबगंज थाना क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी 35 साल का युवक ट्रेन की चपेट मे आने घायल हो गया। घायल घटना की सूचना पर पहुचे 108 कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। जहा डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद अयोध्या दर्शन नगर रिफर कर दिया । जहां इलाज जारी है ।

मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी अजय कुमार पांडेय राम दुलारे पांडेय शुक्रवार की देर रात नगरपालिका के कटी तिराहे स्थित रेलवे समपार फाटक  पर ट्रेन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस की टीम ने घटना के 5 मिनट बाद पहुंच कर गंभीर रूप से घायल अजय को ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहा पर प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल को अयोध्या दर्शन नगर स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाबत प्रधान प्रतिनिधि नकहरा रंगेश पांडेय ने कहा कि परिजनो को सूचना दे दी गई है । ट्रामा सेंटर मे इलाज हो रहा है। इस घटना मे 108 एंबुलेंस के चालक अजीत सहित सभी स्टाफ की तत्परता से युवक की जान बच गई है । लोग एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता की सराहना हो रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे