Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट,पुलिस से लगाई गुहार



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोण्डा) थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गाँव में शुक्रवार को अवैध कब्जा करने पर रोकने से नाराज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं को मारा पीटा. इस संबंध में पीड़ित परिवार ने थाने पर शिकायत की है.

तुलसीपुर माझा के मजरे पूरब पट्टी निवासनी अंजू देवी पत्नी राम आधार ने दी गयी तहरीर में बताया है की उसकी जमीन पर विपक्षी ओमकार अवैध निर्माण करा रहे थे जिसका विरोध करने पर शुक्रवार की शाम 6 बजे ओमकार, निरंकार, चेतराम ने पीड़िता अंजू उसकी बेटी पिंका व सास शांति को लाठी डंडो से मारा पीटा. पीड़िता का कहना है की रात्रि में ही वह थाने पर गयी थी मगर शिकायत पत्र देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की. शनिवार को पुनः पीड़िता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है.इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर कि जानकारी नहीं है. यदि तहरीर प्राप्त होती है तो जाँचकर कार्यवाही कि जाएगी.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे