Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जान से मारने की नियत से पत्नी का गला दबा कर पटका, लात घूंसो से तब तक पीटता रहा जब तक वह बेहोश नहीं हुई



फराज अंसारी 

बहराइच: पति ने पत्नी का गला दबाकर जमीन पर पटक दिया, विवाहिता की जब इतने पर भी जान नहीं निकली तो लात मुक्को तब तक पीटता रहा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटी को लादकर अस्पताल पहुंचाया, जहां अभी भी इलाज जारी है। मामले में पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बहराइच जनपद के महिला थाना प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र में सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल गुलरिहा के धनिया बेली गांव निवासी राम सिगारे की कुसमावती कुसुमावती ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते वर्ष 2 मई को उसका विवाह श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार अंतर्गत दुर्गापुरवा गांव निवासी जुगेश पुत्र मुन्ना निषाद से हुई थी। शादी में हुई विदाई के दौरान माता-पिता ने अपने समर्थ के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। लेकिन लालची पति जुगेश व उनके परिवार वाले  दिये गये दान दहेज से खुश नही थे । अतरिक्त दहेज में दो लाख रुपया नगद व एक मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे। जबकी पीड़िता के पिता ने पहले ही एक लाख पचास हजार रुपया नगद व अन्य सामान दिया था । अतरिक्त दहेज के लिये 6 सितंबर को पति ने जान से मार डालने की नियत से गला दबाकर पटक दिया और लात, मुको से इतना मारा कि विवाहिता बेहोश हो गयी। गांव वालो ने पिता को सूचना दिया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पिता ने बेटी को लाद कर बहराइच बहराइच पहुंचाया। जहां अभी भी इलाज चल रहा है। आरोप है कि विपक्षीगणो ने धमकी दिया है कि यदि बिना अतरिक्त दहेज के घर मे दोबारा आ गयी तो जान से खत्म कर देगें और दूसरी शादी करेंगे।

पीड़िता के शिकायती पत्र पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी ससुराली जनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे