Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:हरा पेड़ काटने व बेड़ा तोड़ने का विडियो वायरल, पीड़िता ने थाने पर दी तहरीर



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज  (गोण्डा) क्षेत्र महंगूपुर गाँव निवासनी बुजुर्ग महिला ने सौतेले पुत्र पर पेड़ काटने व बेड़ा तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है.महंगूपुर गाँव निवासिनी बुजुर्ग महिला हनुमान देइ ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि शनिवार कि दोपहर करीब 12:30 पर विपक्षी लाल सिंह बेटी व पत्नी के साथ आये और कुल्हाड़ी से पीड़िता द्वारा लगाए गए बांस व अन्य हरे पेड़ो को काट डाला. विरोध करने पर मारा पीटा भी. तथा घऱ के अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी की. महिला द्वारा घऱ को छुट्टा जानवरो के प्रवेश से बचाने के लिए लगाए गए बेड़े को भी विपक्षीयो ने तोड़ डाला.इस मामले का विडियो भी शोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है.महिला द्वारा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गयीं है.वहीं इस संबंध ज़ब थाना प्रभारी को फोन किया गया तो फोन आनंद सिंह ने उठाया और ज़ब तहरीर के संबंध में पूँछा गया तो पत्रकार पर भड़क गए बोले फोन पर कोई जानकारी नहीं दे सकता थाने पर आकर पता करो.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे