Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीए की छात्रा से कहा कि मेरे खेत के बगल खेती करते हो दिलवा दूंगा तुम्हे अच्छे नंबर, पूरा मामला जानकर रह जायेंगे दंग



डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज गोंडा:महाविद्यालय की छात्रा को बीए में अच्छे नंबर दिलवाने का झांसा देकर छात्र का मोबाइल नंबर लेकर जाल साज बात करने लगा। जाल साज के मंसूबे को छात्रा जब भांप गई, तब उसने जालसाज से फोन पर बात करना बंद कर दिया। जिससे नाराज होकर आरोपी ने छात्रा को जान से मरवा देने की धमकी देने लगा। मामले में पीड़िता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

गोंडा जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी  ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह नंदिनी महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। खिरीडीह गांव निवासी अवधेश यादव ने मकड़ जाल में फंसाते हुए पहले पीड़िता से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तब रास्ते में एक दिन रोक कर कहने लगा कि नंदिनी विद्यालय में मेरी अच्छी जान पहचान है। तुम लोग मेरे खेत के बगल खेती करते हो इसलिए तुम्हें अच्छे नंबर दिला दूंगा।

 पीड़िता जाल साज के झांसे में आ गई, और फोन पर बात करना शुरू कर दिया। लेकिन जब उसे विपक्षी के झांसे का एहसास हुआ तब, उसने फोन पर बात करना बंद कर दिया। जिससे अब आरोपी उसे जबरन रास्ते में रोक कर परेशान करता है। पीड़िता के घर वालों ने जब आरोपी के घर जाकर समझाया तो आरोपी ने घर वालों को जान से मार देने की धमकी दे डाली। आरोप है कि कुछ दिनों पहले आरोपी ने कई लोगों के साथ मिलकर पीड़िता के भाई पर सिकंदराबाद में हमला भी करवाया था। शिकायती पत्र में पीड़िता ने यह भी कहा है कि आरोपी के सुधर जाने की उम्मीद थी लेकिन वह सभी को जान से मरवा देने पर उतारू है।

पीड़िता के शिकायती पत्र पर वजीरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 342, 352 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे