अर्पित सिंह
गोण्डा ,नगर के विख्यात व्यवसायी मनीष मोदनवाल की अर्धांगिनी संगीता ने करवा बनकर लीवर ट्रांसप्लांट कराकर पति के प्राणों को यमराज से छीनकर उन्हें जीवनदान दिलवा दिया। जहां एक ओर देश दुनियां की सुहगिने अपने अपने पतियों की लम्बी आयु के लिये तरह तरह से पूजा अर्चना संग निर्जला व्रत रखकर चंद्रदर्शन कर माता करवा की आराधना कर रहीं है। वहीं संगीता के पति मनीष अपने जीवन को पत्नी का ऋणी बता रहे है। दरअसल ,ठठेरी बाजार के रहने वाले व्यवसायी आशीष मोदनवाल के अनुज भाई मनीष को विगत वर्ष लीवर की समस्या उत्पन्न हुई तो डाक्टरों की सलाह पर स्वयं के प्राणों की परवाह किये बगैर उनकी धर्मपत्नी संगीता ने अपने लीवर का ट्रांसप्लांट कराकर पति की जान बचा ली। जहां संगीता एक ओर इस घटना को अपना सौभाग्य मानती है वहीं मनीष पत्नी का ऋण जन्म जन्म तक न चुका पाने की बात कहकर भावुक हो जाते है। खैर जो भी हो करवा माता ने अपने पति परमेश्वर की जान यमराज से छुड़ा ली तो संगीता ने भी उनकी प्रेरणा से त्याग कर समाज को एक विशेष संदेश देकर अपना दाम्पत्य जीवन सुखी कर लिया। जिसके लिये पूरा मोदनवाल अपने परिवार में पतिवृता संगीता को मां लक्ष्मी शक्ति और करवा माता का स्वरूप मानता है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ