Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:उपजिलाधिकारी के सामने शिकायतकर्ता पर आरोपियों ने किया हमला, जनसुनवाई के माध्यम से लगाई गुहार



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोण्डा)।थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव लोलपुर की पहचान राजा देवीबक्श सिंह की सहादत के लिए जाना जाता था पर वर्तमान समय मे यह गांव अवैध रूप से मिट्टी खनन के कारण चर्चा मे है बुधवार को अवैध रूप से मिट्टी खनन की जांच करने पंहुचे उपजिलाधिकारी के सामने ही शिकायत कर्ता पर  खनन माफिया ने हमला बोला तथा पिटाई कर दी इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई । उपजिलाधिकारी ने इस मामले में दोनो पक्षों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 

मिली जानकारी अनुसार बीते सोमवार को थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक लोलपुर गांव के प्रधान पुत्र गौरव सिंह ने उप जिलाधिकारी तरबगंज को प्रार्थना-पत्र देकर गांव में हो रहे अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने की मांग की थी। प्रधान पुत्र का कहना है कि गांव सरयू नदी की कटान पर स्थित है। लोलपुर का राजस्व गांव सरायनामू विगत वर्षों में अवैध खनन के कारण सरयू नदी में समा चुका है। ऐसे में यदि गांव में हो रहा अवैध मिट्टी खनन बंद नहीं हुआ तो ऐतिहासिक लोलपुर गांव का आस्तित्व भी खतरे में पड़ जायेगा। शिकायत का संज्ञान लेते हुए बुधवार को उपजिलाधिकारी तरबगंज भारत भार्गव राजस्व टीम के साथ जांच के लिए गांव में खनन वाली जगह पर पंहुचे। जहां शिकायत से तिलमिलाये खनन माफिया राज बहादुर सिंह, शिवम सिंह ने  शिकायत कर्ता पर गाली-गलौज कर हमला बोल दिया । इस दौरान अपने बचाव मे प्रधान पुत्र ने बीच बचाव करने का भरसक प्रयास किया दोनों पक्षों में जमकर अपशब्दों का प्रयोग और हाथापाई भी हुई।घटना के बाबत शिकायतकर्ता ने कहा कि उपजिलाधिकारी के सामने ही खनन माफिया ने हमारे उप्र हमला बोल दिया तथा उपजिलाधिकारी बीच बचाने का प्रयास करते रहे पर वह नही मान रहे थे। इस घटना के बाबत उपजिलाधिकारी तरबगंज भारत भार्गव ने कहा कि मामले की जांच वह स्वयं कर रहे हैं और अवैध रूप से खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा फिलहाल दोनो पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध खनन माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हैं कि लगभग एक वर्ष पूर्व भी प्रधान पुत्र द्वारा अवैध खनन की शिकायत की गई थी जिसके बाद भी इन्ही खनन माफियाओं ने प्रधान पुत्र  की जमकर पिटाई की थी। इस घटना में गोली भी चली थी लेकिन स्थानीय पुलिस ने घटना को दबाने के लिए काफी लीपापोती की थी।शिकायत कर्ता गौरव सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस की कार्यशैली अवैध खनन के मामले में संदिग्ध है और अब वह मुख्यमंत्री से इस प्रकरण की शिकायत करेंगे।फिलहाल उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। अवैध रूप से मिट्टी खनन का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे