पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर-बल्लीपुर गांव की सीमा पर नवाबगंज - तरबगंज मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने बाइक सवार किशोर की मौके पर मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठा किशोर का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। कस्बे के मुट्ठीगंज चमरटोलिया का रहने वाला बब्बन पुत्र श्रीराम अपने 13 वर्षीय पुत्र दुर्गेश को बाइक पर बैठाकर अपनी बेटी के यहां दुरजनपुर करवा देने गया था। वापस आते हुए रास्ते में बल्लीपुर-लौव्वाबीरपुर गांव की सीमा पर वह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। जिससे पीछे बैठे दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक चला रहे उसके पिता बब्बन भी गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर मय फोर्स मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने घायल बब्बन को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ