पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर
संतान प्राप्ति के लिए दुध मुंही बच्ची की चढ़ाई गई थी बलि , घटना में को खुलासा
पं. बी के तिवारी
गोंडा। जनपद गोंडा के थाना खोड़ारे अंतर्गत एक गांव में लगभग डेढ़ माह पूर्व मिले अवयस्क बच्ची के शव मामले पुलिस क्षेत्राधिकार मनकापुर की देख रेख में खोड़ारे पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। जनपद गोंडा के थाना खोड़ारे अंतर्गत विगत माह 16.09.2023 ग्राम केशवनगरग्रांट की एक 22 माह की बच्ची के गुम होने की सूचना पर अभियोग पंजीकृत हुआ था। तथा दिनांक 18.10.2023 को उक्त बच्ची का शव गन्ने के खेत के किनारे चकरोड के पास पाया गया था।जिस पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा जल्द से जल्द घटना का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित कर प्र0नि0 खोड़ारे को निर्देशित किया गया था। घटना के संबंध में खोड़ारे पुलिस चार आरोपितों प्रियंका उर्फ प्रीति पत्नी बृजेश कुमार महंगी पुत्र नाथू, जोखना पत्नी महंगी निवासी टेंगनहवा केशव नगर ग्रंट जोगिंदर डीह थाना खोंडारे जनपद गोंडा तथा अलगू पुत्र शिवदयाल निवासी तांबेपुर थाना छपिया गोंडा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अलगू के कोई संतान नहीं थी, संतान की प्राप्ति के लिए अपनी साली प्रियंका के माध्यम से बाबा महंगी से झाड़ फूक कराता था। झाड़ फूक के दौरान बाबा महंगी ने 5,000 हजार रुपए लेकर बलि की घटना कराई थी, जिसमे महंगी की पत्नी जोखना भी शामिल थी ,संतान की प्राप्ति के लिए षड्यंत्र कर संयोजित तरीके से बच्ची का हत्या की गई। मामले में पुलिस अधीक्षक गोंडा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ